
किशोर कुमार


*मधुबनी / लौकही-*आजकल मधुबनी मे लुटेरे पेट्रोल पंप को टारगेट कर रहे है पिछलो दिनों कई पेट्रोल पंप लुटने के बाद ताज़ा घटनाक्रम मधुबनी के लौकही पेट्रोल पंप को निशाना बनाया. यहां लुटेरो ने लौकही पेट्रोल पंप कर्मचारी से अपराघियों ने साढे पांच लाख रूपये लूट लिए.
जानकारी मिली है कि इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर से जैसे ही कर्मचारी रुपये लेकर निकले बाइक सवार लुटेरों ने पिस्तौल सटा कर रूपये भरा बैग छीन लिया. बाइक पर दो लुटेरे बैठे थे,एक अन्य बाइक पर भी दो बदमाश थे. सभी बदमाश हथियार से लैस थे.जानकारी मिली है कि लुटेरों ने दो राउंड फायरिंग भी की और रूपये भरा थैला छीनकर भाग गये ! पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है. पुलिस विभिन्न स्थानों फ्ऱ छापेमारी भी कर रही है

