
मोटरसाइकल सवार एवं अल्टो कार के सीधी टक्कर
राजकुमार झा


मधुबनी।
राजनगर थानान्तर्गत परिहार पूर मॆ मोटरसाइकल सवार एवं अल्टो कार के सीधी टक्कर मॆ एक शक्स की मौके पर ही मौत हो गई , वहीँ दो गम्भीर रुप से घायल हो गये. जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अरुण कुमार , दरभंगा जिले के बेनीपुर बहेरा का रहने वाला था. वो अपने भाई की शादी मॆ सहसपूर राजनगर जा रहे थे. परिहार पूर के पास सामने से आ रही कार ने उन्हे कुचल दिया. कार का चालक घटनास्थल से फरार हो गया , वहीँ ग्रामीणों ने गम्भीर रुप से दोनो घायल को एक ऑटो से निजी अस्पताल पहुँचाया. ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया की पुलिस को कई बार फोन किया गया , मगर पुलिस घटना के कई घंटों के बाद घटनास्थल पर पहुँची. आक्रोशित ग्रामीणों ने राजनगर – मधुबनी सड़क को जाम कर दिया. बड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने सड़क को जाम से मुक्त कराया|

