
अजय धारी सिंह/राजकुमार झा

मधुबनी।
पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी जब डकैती की योजना बनाते तीन कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी मधुबनी और सुपौल कई घटनाओ में सम्मलित रहे हैं ।
मधुबनी एसपी ने कहा कि फुलपरास पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी मोहम्मद इस्माइल NH 57 बजराहा टोल पर किसी डकैती की योजना बना रहा है। उसके साथ छह मोटरसाइकल से कुछ लोग और जुटे है। जिसके बाद फूलपरास थाना प्रभारी ने टीम बनाकर छापेमारी की । पुलिस ने भागते हुए अपराधी को खदेड़ा, जिसमे तीन अपराधियों को धर दबोचा, वहीं अन्य अपराधी भागने में सफल रहे। मधुबनी पुलिस इस महीने कई डकैत एवं शराब तस्कर को पकड़ने में सफल रही है ।
अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक गोली, तीन मोबाइल और साथ में छह मोटरसाइकल बरामद किया।

