
अजय धारी सिंह

मधुबनी।
बिहार में आई प्राकृतिक आपदा में जहां एकओर पूरा प्रशासनिक अमला राहत बचाव कार्य मे लगा है फिर भी बाढ़ पीड़ित लोगों को समुचित राहत नही मिल पा रही है । ऐसे में कई निजी संस्था और सामाजिक कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता में सामने आ रहे हैं । इसी कड़ी में एक्सिस बैंक ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद में राहत सामाग्री लेकर बिस्फी प्रखड पहुंचे । एक्सिस बैंक के मधुबनी ब्रांच के मैनेजर सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने ब्रांच के सभी कर्मियों की मदद से 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए फ़ूड पैकेट तैयार किया है और इस पैकेट को बिस्फी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सुपुर्द किया । इस दौरान ब्रांच मैनेजर सतीश कुमार के अलावा बीडीओ मनोज राय,नितेश दत्त झा समेत कई बैंककर्मी मौजूद थे ।

