Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » बिहार-बाढ़ से 24 घंटे में 51 और लोगों की मौत, बूढ़ी गंडक में उफान, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर शहर पर खतरा बढ़ा
Top Stories

बिहार-बाढ़ से 24 घंटे में 51 और लोगों की मौत, बूढ़ी गंडक में उफान, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर शहर पर खतरा बढ़ा

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 22, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पटना।

उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति अब भी भयावह बनी हुई है, जबकि सीमांचल में हालात में सुधार है. रजवाड़ा बांध टूटने से मुजफ्फरपुर शहर और बूढी गंडक व करेह के बांध से रिसाव होने से समस्तीपुर शहर पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

वहीं, पूर्वी चंपारण के मधुबन के कई गांवों में दोबारा पानी घुस गया है. दरभंगा के बहेड़ी में जीवछ नदी का तटबंध टूट गया. समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन अब भी बंद है. आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बाढ़ से मरनेवालों की संख्या 253 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 51 और लोगों की मौत हुई है. अब तक बाढ़ से सबसे अधिक 57 लोगों की मौत अररिया जिले में हुई है, जबकि सीतामढ़ी जिले में 31 की मौत हो चुकी है.

 रविवार को गोपालगंज में दो और सारण में छह लोगों की मौत हो गयी.

रजवाड़ा बांध टूटने के बाद मुजफ्फरपुर शहर के पांच वार्ड के दो दर्जन मोहल्लों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने वार्ड संख्या 45, 46, 47, 48 व 49 के लोगों को सुरक्षित व ऊंचे स्थान पर चले जाने के लिए रविवार की रात माइकिंग करायी. देर रात सोडा गोदाम व बड़ी कोठिया बांध से भी रिसाव भी शुरू हो चुका था. इधर, बाढ़ का पानी लगातार पूरब व दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है.

देर शाम तक मुशहरी प्रखंड के 20 गांवों में पानी घुस चुका था. इससे एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित हो चुकी थी. सभी पीड़ित रजवाड़ा बांध पर शरण ले चुके थे. मुशहरी फॉर्म के पास सुबह से ही एक पुलिया के पास मिट्टी धंसने के बाद उसके ध्वस्त होने का खतरा बढ़ गया. जल संसाधन विभाग के इंजीनियर पुलिया के पास बोल्डर डाल कर पानी का रिसाव रोकने में लगे हुए हैं. लोगों का कहना है कि अगर पुल टूट गया, तो शहरी इलाके का पूर्व हिस्सा बीएमपी छह, मालीघाट जैसे निचले इलाके डूब सकते हैं.

125 मीटर में टूटा बांध

जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि रजवाड़ा बांध करीब 125 मीटर में टूट गया है. दोनों तरफ का कटाव रोकने के लिए 70 लोगों की टीम बांध की मरम्मत में लगी है. इधर, डीएम धर्मेंद्र कुमार व एसएसपी विवेक कुमार सुबह से ही बांध के पास जमे हुए थे. दोपहर को जल संसाधन विकास के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर डीएम को जरूरी दिशानिर्देश दिये हैं. उन्होंने एक इंजीनियर को भी कड़ी फटकार लगायी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur news:टाटा स्टील UISL द्वारा 86 बस्तियों में नई पानी कनेक्शन इंस्टॉलेशन के दर में मनमानी की शिकायत, सौरभ विष्णु ने की जांच की माँग

June 3, 2026

South Eastern Railway :रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ी, मुर्गा महादेव रोड स्टेशन पर 5 डिग्री कर्व से हटाया गया खतरनाक क्रॉसओवर

June 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से संवर रही महिलाओं की जिंदगी, कचरे से बना रही हैं खुशबूदार धूप

June 3, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.