
स्थानीय प्रशासन के साथ, प्रतिभा सिंटेक्स लिमिटेड रोजाना 500 लोगों को बना हुआ भोजन वितरित कर रहा है।


यह भोजन कंपनी के 50 कर्मचारियों द्वारा तैयार किया जा रहा है, जो संकट की इस घड़ी में देश के नेक काम में योगदान करना चाहते हैं। भोजन बनाते समय हर तरह की स्वछता का ध्यान रखा जाता है। खाना बनाते समय हाथ के दस्ताने, मास्क और हेडगेयर सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। भोजन बनाने की जगह की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए एक दिन पहले इस क्षेत्र का सेनेटाइजेशन भी किया गया था ।
अगले कुछ दिनों तक लोगों की मदद के लिए यह कार्यक्रम जारी रखा जाएगा, जिनको इसकी सख्त जरूरत है।
इसके अलावा, प्रतिभा सिंटेक्स ने स्थानीय प्रशासन की मदद से पीथमपुर के स्लम क्षेत्रों में लगभग 15000 मास्क वितरित किए हैं।

