
पटना.


जिला भर में भ्रष्टाचार चरम पर है । जब भ्रष्टाचार का नाम आता है तो सर्व प्रथम लोगों का नजर थाना पर ही जाता है । थाना में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर समाजिक संगठन बिहार विकास युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रसेनजीत कृष्ण ने एक सुझाव भरा पत्र मुख्यमंत्री और गृह विभाग के प्रधान सचिव को लिखा । मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बिहार के सभी थानों में सीसीटीवी लगाने और जिला भर के सभी थाना का एक कनेक्शन पुलिस कप्तान के कार्यालय में देने का मांग किया गया है । मोर्चाध्यक्ष श्री कृष्ण ने कहा की गृह विभाग के प्रधान सचिव से सभी प्रशासनिक पदाधिकारी के कैप में माइक्रो कैमरा लगाने का मांग किया गया है । उनहोंने कहा यदि थाना में सीसीटीवी और पदाधिकारी के कैप में माइक्रो कैमरा लगाने का मांग को स्वीकार कर लिया गया तो किसी भी मामले का जाँच या अप्रिय धटना स्थल पर पदाधिकारी के जाने के बाद वास्तविक स्थिति रिकार्ड होगी और हर कार्य में पारदर्शिता आएगी । वर्तमान समय में आम जनता को प्रशासन पर से भरोषा उठ चुका है इसलिए आज भीड़ तंत्र प्रशासन को मारने पीटने के लिए उतारू हो जाता है । मोर्चाध्यक्ष प्रसेनजीत कृष्ण ने मुख्यमंत्री से बीएमपी 14 मुख्यालय पटना में तैनात डीएसपी निर्मला कुमारी जी को फारबिसगंज का कमान सौंपने का भी मांग किया । श्री कृष्ण ने बताया निर्मला कुमारी जी पूर्व में बेनीपट्टी में पदस्थापित थी । उनका समाजिक क्षेत्र में किया गया कार्य प्रशंसनीय है । यदि उनका पदस्थापन फारबिसगंज हो जाता है तो फारबिसगंज का लचरा हुआ रवैया बदल जाएगा और हम जैसे समाज सेवी को कार्य करने में प्रोत्साहन मिलेगा । मोर्चध्यक्ष श्री कृष्ण ने कहा जिला भर के कुछ थाना प्रभारी का कार्यशैली चिंताजनक है । इसको लेकर मोर्चा जल्द पुलिस अधीक्षक का घरोव कर विरोध प्रदर्शन करेगी ।

