
धनबाद।

जिला आम आदमी पार्टी का रणधीर वर्मा चौक पर अनिश्चितकालीन धरना का दूसरा दिन है यह अभियान ” धनबाद बचाओ आंदोलन” के बैनर तले किया जा रहा है।
*राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद एवं झारखंड प्रभारी पवन पाण्डे ने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकार के मिलीभगत के चलते इनलोगो ने पूरे शहर को बेच दिया हैं।*
धनबाद जिला आम आदमी पार्टी सह संयोजक पीयूष झा ने कहा कि धनबाद चंद्रपुरा रेल लाइन को आग ने नही केंद्र सरकार के विश्वासघात ने मारा है, सरकार कोयला निकलने के खातिर पूरे शहर को उजाड़ रही है चाहे वह झरिया हो या कतरास, स्वास्थ विभाग की दयनीय स्थिति सरकार बना रही है PMCH के 50% सीट को कम कर गरीबो को ईलाज से वंचित कर देना चाहती है, RSP कॉलेज झरिया को बर्बाद कर शिक्षा संस्थान को नेस्तनाबूद कर रही है।
“धनबाद बचाओ आंदोलन” आम आदमी के सहयोग से आम आदमी पार्टी किसी भी हद तक लड़ेगी।
धरना में पवन पाण्डे, राजकुमार सोनी, पीयूष झा, युवा संयोजक मनव्वर अख्तर, चुन्ना यादव, सुधीर सिंह, चन्दन सिंह, रवि गुप्ता, भास्कर सुमन, जाहिद, सनोज, सोभेन, विकास, सौमित्र गौतम, उमा यादव, अशफाक आलम, एहतेशाम आदि उपस्थित थे।

