
दुमका-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की शाम 6 बजे दुमका रेलवे स्टेशन में हुई। लाश की पहचान नहीं हो पाई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि दुमका-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन शाम 6 बजे जैसे ही रेलवे स्टेशन से जसीडीह के लिए खुली,वैसे ही युवक ट्रेन में चढ़ाने का प्रयास किया,पर युवक का पैर फिसलकर ट्रेन एवं स्टेशन के बीच के खाली जगह पर चला गया। युवक अंदर चला गया और स्टेशन के अंतिम छोर तक ट्रेन के साथ घसींटा गया।
स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर ट्रेन रुकी। ट्रेन रुकने के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत सदर अस्पताल में हो गई। नगर थाना की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

