
जमशेदपुर।


MGM अस्पताल में 64 बच्चों की मौत की जांच करने गुरुवार को राज्य सरकार के स्वास्थ्य सचिव सुधीर त्रिपाठी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल के चाइल्ड वार्ड का निरीक्षण किया ।
अस्पताल में सचिव के पहुंचते ही अस्पताल के सभी पदाधिकारी हरकत में आ गए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अधीक्षक सहित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी सेक्रेटरी के साथ मौजूद रहे। इस दौरान सचिव के द्वारा चाइल्ड वार्ड के साथ एनआईसीयू तथा पिआईसीयू का भी निरीक्षण किया गया वही अस्पताल के नए भवन में 500 बेड का निरीक्षण भी किया गया।
निरीक्षण के उपरांत MGM अस्पताल में जिले के उपायुक्त अमीत कुमार ,अस्पताल अधिक्षक सहित डाक्टरो के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होने एम जी एम अस्पताल संबंधित कई दिशा- निर्देश भी दिए।
पत्रकारो से बातचीत करते हुए स्वास्थय़ सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि अस्पताल में मुख्य रूप से मेन पावर की कमी है। अस्पताल में 40 बच्चों को भर्ती करने की व्यवस्था है और उसके जगह 120 बच्चों को भर्ती किया गया था। जिस कारण से इतनी बड़ी घटना हुई है इसकी पूरी रिपोर्ट उनके द्वारा राज्य सरकार को भेजी जाएगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

