
जमशेदपुर।


जिला जनसंपर्क विभाग के द्वारा एग्रिको लाइट सिगनल, बारीडीह चौक एवं टेल्को में सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित लीफलेट बांटे गए एवं बिना हेलमेट तथा बिना कागजात के वाहन चलाने वाले लोगों को यातायात नियमों से अवगत कराया गया। सीट बेल्ट ना लगाने वाले वाहन चालकों की भी काउंसलिंग टीम पीआरडी के सदस्यों द्वारा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संबंधित क्षेत्र के यातायात पुलिस ने भी सहयोग किया

