
जमशेदपुर।


एक बार एन एच-33 के बदहाली ने एक माहिला की मांग को सुनी कर दी।गुरुवार की दोपहर उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित एन एच -33 के डिमना रोड में बालीगुमा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई । जबकि इस घटना में उसके साथ बैठा यूवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान के देवघर के विकास राय रुप में गई औ
र वह मानगो के उलीडीह के शंकोसाई के रोड नबंर-एक अविनाशनगर के लक्ष्मीनिवास में अपने परिवार के साथ भाड़े में रहता था। घायल व्यक्ति की पहचान घीरेन कुमार के रुप में की गई है। वह मृतक का साला था।
बताया जाता है कि मृतक विकास राय सैमसंग कंपनी मे मार्केटिग काम करता था। अपने साला के साथ घाटशिला से काम कर वापस स्कूटी से घर लौट रहा था। घाटशिला से लौटने के क्रम डिमना के नजदीक अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दिया। इस टक्कर में विकास राय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।जबकि उसका साला गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

