
जमशेदपुर।


जिला के पोटका के दुरकू मध्य विधालय के शिक्षक शशि भूषण सिह की शनिवार को हार्ट एटैक होने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पोटका चाय दुकान पर शिक्षक शशि भुषण सिंह चाय पी रहे थे। चाय पीने के दौरान उन्हे छाती मे दर्द हुआ और वे वहां बेहोश हो गए। उसके बाद उन्हे पोटका के प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र लाया गया। वहा स्थिती गंभीर देखते हुए पोटका के वीडीओ के वाहने से उन्हे बेहत्तर ईलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
वही डी एस पी अजीत विमल ने बताया कि आशंका व्यक्त की जा रही है कि हार्ट एटैक से शिक्षक की मौत हुई होगी। लेकिन फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभीतक उनके परिजनो को द्वारा कोई शिकायत नही दर्ज कराई गई है।

