
जमशेदपुर।
कोवाली थाना क्षेत्र के गंगाडीह अमन आखड़ा द्वारा 21.09.2018 को मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण रूप से निकल गया। यह जुलूस गंगाडीह से निकलकर हल्दीपोखर कचहरी तक गयी। इस दौरान शान्ति व्यवस्था के लिये भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी। जुलूस का नेतृत्व लाईसेंसी जहूर अंसारी कर रहे थे। इस दौरान युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। यहां प्रशासन की और से पोटका के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार, अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा, कोवाली थाना प्रभारी दिवाकर दुबे, पोटका थाना के एसआई अमित कुमार, कोवाली थाना के एएसआई गोयंदा उरांव समेत भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद थे।



