जमशेदपुर।
झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील, जुस्को आदि संस्थाओं की ओर से गोवा की तर्ज पर जमशेदपुर कार्निवाल का आयोजन शनिवार को शुरू हो गया जो 23 दिसंबर तक चलेगा. कार्निवल का आयोजन पिछले तीन सालों से जमशेदपुर में किया जा रहा है. इसके तहत विटेंज कार रैली, गोवा कार्निवाल की तर्ज पर परेड, झांकियां, डांस, मास्टर शेफ जैसे कार्यक्रमों का आयोन जुबिली पार्क और गोपाल मैदान में किया जाएगा. जमशेदपुर कार्निवल के दौरान में देश भर के कलाकार अपना कार्यक्रम पेश करेंगे. साथ ही गोपाल मैदान में सुबह से लेकर रात तक बैंड परफॉर्मेंस और अन्य गतिविधियां होती रहेंगी. इस दौरान लोगों को गोपाल मैदान में एक ही जगह पर विभिन्न होटलों के मशहूर पकवानों का मजा आधे दाम पर मिलेगा. आज इस कार्निवल के उद्घाटन के मौके पर विशाल झांकी निकाली गई। जिसमें जुस्को और कई संस्थाओं के लोगों ने शिरकत की।


