
पांच राहत कैम्पों में नियुक्त किये गए अधिकारी
जमशेदपुर। 23 जुलाई
नदी के बढ़ते जल स्तर को देख मानगो अक्षेस ने भी बाढ़ राहत के लिए योजना तैयार कर ली है । विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने मानगो क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस बार पांच राहत केंद्र बनाये हैं। पांच राहत केंद्रों यथा येशु भवन, वावनगोडा विद्यालय , गुरु गोबिंद सिंह विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय शंकोसाईं तथा वर्कर्स कॉलेज में राहत व्यवस्था की अलग अलग जिम्मेदारी 5 कनीय अभियंताओं को दी गयी है। जबकि सबके बीच समन्वय की जिम्मेदारी सहायक अभियंता रोशन को दी गयी। वहीं स्वर्णरेखा परियोजना के कार्यपालक अभियंता दीप नारायण को कहा गया कि वे समय रहते चारों स्लुइस गेटों की रिपेयरिंग कार्य करवा कर खोलने बंद करने का पूर्वाभ्यास करलें। संजय कुमार ने सभी को अभी से सभी आवश्यक वस्तुएं , उपकरण और पर्याप्त खाद्य सामग्री रहत केंद्रों तक पहुंचना सुनिश्चित करने का निदेश दिया। जन संपर्क विभाग के सहयोग से कल माइक से लोगों को उनके राहत केंद्रों की पूर्व जानकारी दी जाएगी

