
नमूने के रूप में कई परिवारों से ली सप्लाई की जानकारी
जमशेदपुर।
जलापूर्ति से जुडी मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने टीचर्स कालोनी के कई घरों में जाकर सीधे उपभोक्ताओं से ही आपूर्ति की जानकारी ली। दरअसल दो दिनों से इस कालोनी में पर्याप्त रूप से जल आपूर्ति नहीं होने की शिकायते अक्षेस कार्यालय को मिल रही थी। इस पर संजय कुमार ने बुधवार शाम को कालोनी का औचक भ्रमण कर यहां के कई परिवारों में घर घर पहुँच वस्तुस्थिति को जाना। लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से कम समय के लिए आपूर्ति हो रही है। संजय कुमार ने संबधित यांत्रिक कर्मियों से बात कर समस्या को अविलम्ब सुलझाने का निदेश दिया। साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे मीटर लगवा लें। साथ ही अगर किसी घर में वैध कनेक्शन नहीं है तो वे शुल्क जमा कराकर नियमित करवालें। पदाधिकारी द्वारा घर घर पहुंचकर आपूर्ति की जानकारी लेने की पहल का लोगों ने स्वागत किया।

