
जमशेदपुर।


बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बेड़ाढ़ीपा निवासी विशम यादव ने शनिवार की रात अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सुचना पर बागबेडा पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जें मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ बेडाढ़ीपा में शंकर साहू के मकान में किराये पर रहता था। शनिवार की शाम को उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गयी थी। उसी दौरान विशम ने प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

