
जमशेदपुर।


मानगो नगर निगम अन्तर्गत मानगो जलापुर्ति योजना के तहत निर्मित चाणक्यपुरी इटंक बेल के मुख्य पाईप का गेटवॉल को दुरस्त कर लिया गया है। मानगो नगर निगम के अधिकारीयो के मुताबिक कल से पुरे क्षेत्र में पानी की सप्लाई पूर्व की भांति होने लगेगी।
वही आज जमशेदपुर (पश्छिम) के विधायक सह मंत्री सरयू राय वाटर ट्रीटमेंट प्लान्टं स्थित पंम्प हाउस का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होने वहां मौजूद अधिकारीयो से इटंक बेल के मुख्य पाईप लाईन के क्षतिग्रस्त होने के बारे में जानकारी मांगी। और वहा मौजूद अधिकारीयो से इस प्रकार की घटना आगे न हो वैसे व्य़वस्था करने को कही। वही उन्होने यहां के विधुत की व्यवस्था के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही। क्य़ोकि बार बार लाईन कटने से भी पानी को मोटर में समस्या आती रहती है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व मानगो चाण्क्यपुरी स्थित एक इटंक बेल का बॉल्व टुट गया है।जिसके कारण पुरे मानगो ईलाके मे पानी की सप्लाई बंद हो गई।पानी नही मिलने से मानगो क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ था।

