चाईबासा ,सरायकेला और चक्रधरपुर अधिकारियों को संजय कुमार ने दिया प्रशिक्षण
जमशेदपुर।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को सरायकेला, चाईबासा तथा चक्रधरपुर नगर निकायों के प्रतिनिधिमंडल स्वच्छता के गुर सीखने मानगो अक्षेस आये। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार तथा नगर प्रबंधक ने सभी के साथ ओडीएफ, स्वच्छता एप, सामुदायिक शौचालय आदि के सम्बन्ध में सैद्धांतिक प्रशिक्षण देते हुए परिचर्चा की। तदुपरांत मानगो के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया। विशेष पदाधिकारी ने सभी से स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में बेहतर प्रदर्शन को लेकर अभी से जुट जाने का सुझाव दिया और संकल्प दिलाया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में सब अपने अपने स्तर पर बेहतर प्रयास कर झारखण्ड राज्य का नाम रोशन करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में चक्रधरपुर नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सरायकेला के नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, चाईबासा के स्वच्छता पर्यवेक्षक परवेज आलम सहित तीनो निकायों के स्वच्छता कर्मियों में बारू मछुवा,ताप्ती हांसदा ,लालू महतो, बजरंग मोहंती ,जीतू खलखो, जगन्नाथ पासवान,सेराज खान , अर्जुन रजक आदि शामिल थे। वही मानगो अक्षेस के नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान, अनिल कुमार और रविकांत ने भाग लिया। तीनो प्रतिनिधि मंडल मानगो अक्षेस में सुबह 10 से अपरान्ह 3 बजे तक रहे।


