
जमशेदपुर।


परसुडीह थाना अंतर्गत मकदमपुर में आज तड़के लगभग दो बजे सूर्या श्रीवास्तव के घर के नजदीक खड़ी मर्सिडीज कार को अज्ञात अपराधी ने आग लगा दी। इस घटना में मर्सिडीज कार बुरी तरह से जलकर राख हो गई है। उक्त कार आकाश श्रीवास्तव के नाम से थी। जली हुई कार का नम्बर डब्ल्यू बी 02एस 7494 है।वही इस बात की जानकारी स्थानिय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

