
जमशेदपुर।
मंत्री सरयू राय चार दिनों की यात्रा पर आज बंगलुरू पंहुचे। वहां वे 25 दिसंबर को आयोजित निखिल भारत बंग भाषी सम्मेलन के वार्षिक अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे. समारोह के मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता भारत के राष्ट्रपति माननीय प्रणव मुखर्जी होंगे.

अगले दिन 26 दिसंबर को श्री राय बेंगलोर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के सेंटर फ़ॉर इकोलोजिकल साइंसेस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. वहां वे वैज्ञानिकों और परियावरणविदों से मिलेंगे और स्वच्छ विकास के विषय में जानकारी लेंगे. इसके पूर्व वे प्रात: नौ बजे कर्नाटक के खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री टी. खादर से उनके निवास पर मुलाक़ात करेंगे.
27 दिसंबर को श्री राय हैदराबाद पहुंचेंगे और तेलंगाना विधान सभा के शीत सत्र का अवलोकन करेंगे तथा औपचारिक बैठक ने भाग लेंगे. तदुपरांत आंध्र सरकार द्वारा किये जा रहे बायोमेट्रिक मशीन के विविध उपयोग के बारे में जानकारी हासिल करेंगे तथा समय मिला तो बायोमेट्रिक मशीन बनाने वाली एक फैक्ट्री तथा वहां की साफ्टवेयर प्रणाली को देखेंगे और समझेंगे. श्री राय 29 दिसंबर को रांची वापस आयेंगे.

