जमशेदपुर।
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के सपने को कृतार्थ करने के लक्षय को पूरा करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा मानगो मंडल ने दाईगुटू स्थित डिपासाई बस्ती मे स्वछता अभियान के तहत लोगो को जागरूक करने हेतु बस्ती में घूमकर झाड़ू मारते हुए कचरा जमा कर कचरे को कचड़ा गाड़ी में डाला तथा घर-घर जाकर गृहणी एवं बच्चों से बात कर समझाने की कोशिश की गई कि वह अपने घर का कूड़ा सड़क पर या इधर उधर ना डालें निकट कूड़ेदान का उपयोग करते हुए आसपास साफ रखें।
भाजयुमो मानगो मंडल के अध्यक्ष विजय ओझा के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया जिसमें उपाध्यक्ष विनय कुमार, हेमंत सिंह, महामंत्री प्रेम दीक्षित, मंत्री जगदीश साव, कार्यसमिति सदस्य संजय प्रमाणित, सागर ओझा, उमाशंकर मंडल,जितेंद्र पांडे, राजू गोराई, विनोद राय, अनिकेश कुमार बाबू, नरेश दास,राजा मछुआ, गोपाल गोराई, नंद साहू, पंकज साहू के साथ मानगो मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।


