
जमशेदपुर।


अतिवृष्टि के कारण जलमग्न हुए शहर के अनेकों हिस्से में सामाजिक संस्था ‘समाधान’ ने गुरुवार को सेवा अभियान चलाकर लोगों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण किया। स्थानीय लोगों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से शंकोसाई,श्यामनगर,मानगो,कल्याण नगर,सीतारामडेरा में फ़ूड पैकेट के अलावे अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। मानव वेदना को समझते हुए संस्था ने मानवता की मशाल को जलाए रखा। संस्था द्वारा बाँटे गए कुल लगभग पांच सौ फ़ूड पैकेट में पूरी,सब्जियां,केला,एवं पानी बोतल का वितरण किया गया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष पूनम विग ने कहा कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ भावना को न केवल हम कहते हैं, बल्कि जीते भी हैं। कुछ समय के लिए सुख-सुविधाओं का त्याग कर पीड़ितों की सेवा करने का एहसास लाखों खर्च करने पर भी नहीं मिलेगी। उन्होंने संस्था की ओर से सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों के अलावे भाजपा के सदस्यों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। मौके पर विशेष रूप से समाधान के पूनम विग,हरजीत कौर,बिना ख़िरवाल, अमिता महेंद्रू,सुनीता सचदेव,नर्मदेश्वर सिंह,अनिता बिभार,सुभद्रा साहू के अलावे भाजपा के ओर से सहयोग करने वालो में अमरजीत सिंह राजा,मानगो भाजपा अध्यक्ष राजेश कुमार साव,सीतारामडेरा अध्यक्ष रमेश नाग,भरत बेहरा,इंद्रजीत सिंह,विजय ओझा,प्रेम दीक्षित,संतोष कुमार मौजूद रहें।

