
जमशेदपुर।


बार बार नदी की जलस्तर बढते ही घरो मे बाढ का पानी प्रवेश कर जाने से परेशान बागबेड़ावासियों ने स्थानिय पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यलय के समीर प्रर्दशन किया। इस दौरान बस्तीवासियों ने उपायुक्त के नाम एक तीन सुत्री ज्ञापन भी सौपा। ज्ञापन के माध्यम सें मांग की गई कि बागबेड़ा के शिवघाट स्थित स्लूईस गेट 50 एच पी के दो मोटर पम्प , जनरेटर एवं स्थाई ऑपरेटर नियुक्त की मांग की गई। इसके अलावे बागबेड़ा के बी एन आर नाला एवं तेजाब नाला में गार्ड वॉल का निर्माण की मांग के साथ दोनो नालो की सफाई की व्यवस्था की जाए। इस सर्दभ में जिला परिषद सदस्य किशोर कुमार यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम मे लगातार अत्याधिक बारिश हो जाने के कारण ओड़िसा के व्यंगिल डैम्प खोल दिए जाने से बागबेड़ा के नीचले ईलाके रहने वाले लोगो के घरो में बाढ का पानी घरो मे प्रवेश कर जाता है। बस्तीवासियों को बाढ की पानी से बचाने के लिए जस संसाधन विभाग के द्वारा शिवघाट के पास करोड़ो रुपये की लागत से स्लूस गेट का निर्माण कराया गया । खऱखाई नदी का जल स्तर अधीक बढने से स्लूस गेट को बंद कर दिया जाता है। जिसके कारण तेजाब नाला का पानी एवं बी . एन आर नाला का पानी सैकड़ो घरो मे घुस कर प्रत्येक वर्ष तबाही मचा देता है। उन्होने कहा कि अगर जिला प्रशासन स्लूस गेट में 50 एच पी का दो मोटर पम्प लगाकर यदि पानी को गेट के ऊपर से फेंका जाए तो इन बस्तियों को बाढ से राहत मिल सकता है।

