
जमशेदपुर।


शहर के साकची थाना क्षेत्र अन्तर्गत साकची-बिष्टुपुर मुख्य सड़क पर गरमनाला के पास एक पीपल पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटके हुए अवस्था में एक यूवक का शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है।वही पीपल पेड़ मे शव लटके पाए जाने पर अलग अलग तरह के कयास लगाया जा रहे है। वैसे मृतक के सर पर लाल रंग का टीका और कालीपूजा के दुसरे दिन पीपल पेड़ से लटकना लोग इसे दिल्ली के बूरारी कांड से जोड रहे है। वही स्थानिय पूलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टंम के लिए एमजी एम अस्पताल भेज दिया है।वही शव की पहचान नही हो पाई है।
इस सबंध में थाना प्रभारी मदन शर्मा ने बताया कि पूलिस को सूचना मिली कि साकची-बिष्टुपुर मुख्य सड़क पर गरमनाला के पास एक पेड़ में शव लटका हुआ है। पुलिस उसी सूचना पर पहुंची है वहां पर पीपल पेड़ काफी उचाई मे शव लटका हुआ है। उन्होने कहा कि प्रथम दृष्टि यह आत्महत्यालग रहा है।फिर भी पूलिस मामले की जॉच कर रही है।

