
जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘प्रयास एक कदम‘ और ‘द डांस स्टूडियो‘ के सयुंक्त तत्वधान में साकची जुबली पार्क और सीतारामडेरा में कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर पर्यावरण को बचाने एवं प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
स्वच्छ भारत मुहीम के तहत मंगलवार को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में संस्था से जुड़े कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही जानकारियां भी दी। साथ ही संस्था के सदस्यों ने दोनों ही स्थानों पर नाटक देख रहे लगभग 100 से अधिक लोगों के बीच पौधा वितरण किया। मौके पर पूजा अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व बनता है और इसके लिए हर व्यक्ति को साल मे कम से कम से कम एक वृक्ष लगा कर उसकी देख रेख भी करनी चाहिए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में द डांस स्टूडियो की संचालिका पूजा अग्रवाल, प्रयास एक कदम संस्था की रेणु शर्मा, कुमार कुणाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नुक्कड़ नाटक का मंचन करने वाले कलाकारों में प्रमुख रूप से प्रिया पाण्डेय, विवेक मिश्रा, विवेक पाण्डेय, ज्योति दत्ता, आफताब, उषा, सुजल, दीपशिखा आदि ने अभिनय किया। नाटक का निर्देशन कुमार कुणाल ने किया।

