
जमशेदपुर।


कदमा थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा के पास खरखाई नदी मे नहाने के दौरान एक युवक की डुबने से मौत हो गई । मृतक की पहचान कदमा शास्त्रीनगर के रहने वाले जी मोनु राव के रुप मे की गई है. वही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
इस सदर्भ मे कदमा थाना प्रभारी शभु ठाकुर ने बताया कि रविवार को शास्त्रीनगर के रहने वाले जी मौनु राव दोपहर को नहाने के लिए खरखाई नदी गये थे। नहाने के दौरान वह डुब गया । इस दौरान वह घर नही पहुंचा । काफी खोजबीन उसके परिवार वालो ने की । आज दोपहर मे एक शव नदी मे स्थानिय लोगो ने देखा। शव को नदी से बाहर निकला गया । शव को बाहर निकाले जाने का बाद मृतक की पहचान जी मोनु राव के रुप मे की गई ।

