जमशेदपुर।
सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह के द्वारा बुधवार को उपायुक्त और प्रतिलिपी अनुमण्डल पदाधिकारी को यह मांग पत्र सौपा। जमशदपुर के बर्मामाइंस, टाटा नगर फाउंड्री बस्ती में विगत चार वर्षो से हो रही जल जमाव की समस्या के समाधान के लिए बस्ती के घरो एवं रोड के पानी की निकासी के लिए टाटा स्टील (जुस्को) के द्वारा बन रही नयी सिवरेज नाली का निर्माण अब तक आधी – अधूरी है, जिससे हल्की बरसात में भी यहाँ के ज्यादातर घरो में जल-जमाव की समस्या आम बात हो गई है !
हमारी मांगे निम्लिखित है :-
1. नयी सिवरेज नाली का निर्माण पूर्ण करवाने का कष्ट करे जिससे यहाँ के निवासियो को जल जमाव से छुटकारा मिल सके !
2. बस्ती की नाली की साफ सफाई नियमित कभी भी ना तो जुस्को ना ही जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा की जाती है ! नियमित नाली की सफाई की जाए !
3. ट्यूब कंपनी से केबुल होते हुए गोलमुरी तक रोड और नाली का निर्माण बाकि जगहों में जिस तरह हो रही है वैसी ही की जाए !
4. टाटानगर फाउंड्री में लगभग 500 मीटर रोड एवं लगभग 600 मीटर नाली का निर्माण जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा करवाने का कष्ट करे ।
महोदय, नियम एवं तर्कों की जटिलता मानवता के अधिकारों को खंडित नहीं कर सकता है किसी प्रश्न के उत्तर में हाँ अथवा ना का होना एक हद तक उस व्यक्ति के निजी सोच पर निर्भर करता है ! सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह यह मांग करती है कि आपका प्रशासनिक प्रयास जनता के प्रति सामाजिक एवं सकारात्मक इच्छा को दर्शाता है ।


