
भाजपाईयों ने किया निरीक्षण, खामियों से जिलाध्यक्ष के माध्यम से उपायुक्त को कराया अवगत
● बदहाल और जर्जर सड़क के लिए चरणबद्ध प्रयास कर रही थी भाजपा
जमशेदपुर।
उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद छोटा गोविंदपुर सड़क निर्माण में सुस्ती बरत रही टाटा मोटर्स अब रेस हो गयी है। गुरुवार देर रात से ही रोड निर्माण के कार्य शुरू कर दी गयी है। दोपहर में सड़क पर ट्रैफिक के दबाव के कारण पुनः रात से काम शुरू होंगे। कार्य शुरू होने के बाद शुक्रवार सुबह भाजपाईयों ने गोविंदपुर के सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। दुर्गा पूजा से पूर्व कार्यारंभ होने पर संतोष ज़ाहिर करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास एवं सांसद श्री विद्युत वरण महतो के प्रति आभार जताया। कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी लगातार प्रयासरत थी। स्थानीय कंपनियों के उदासीन रवैये के विरुद्ध उपायुक्त अमित कुमार से मिलकर सांसद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने बुधवार को शिक़ायत की गयी थी। डीसी ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड से वार्ता कर कंपनी के सीएसआर अधिकारियों को अपने कार्यालय में हाज़िर होने का आदेश दिया था। भाजपा के सख़्ती का ही असर रहा कि 48 घँटों के भीतर टाटा मोटर्स ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। वहीं लगभग बीस दिन पहले भाजपाईयों ने गोविंदपुर का दौरा करते हुए स्थानीय कंपनियों को सड़क निर्माण कराने की चेतावनी दी थी। मामले में मुख्यमंत्री के रांची कार्यालय से भी टाटा मोटर्स को आदेश जारी हुए थें। भाजपा ने जनता के मर्म को जानने के लिए इस बार जिला कार्यसमिति की बैठक भी गोविंदपुर के दयाल सिटी में संपन्न की थी। कार्य आरंभ होने पर स्थानीय जनता में ख़ुशी का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे अपने चरणबद्ध प्रयासों की सफलता करार दिया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद ने स्थानीय मंडलाध्यक्ष एवं स्थानीय पार्टी नेताओं संग निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। कार्य आरंभ पर संतोष ज़ाहिर किया वहीं कई जगहों पर काम अधूरा एवं गुणवत्तापूर्ण न होने की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष के माध्यम से उपायुक्त अमित कुमार से की गयी है। उम्मीद जताई कि जल्द की प्रशासन द्वारा टाटा मोटर्स को सम्बंधित निर्देश जारी होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सड़क निर्माण कार्यारंभ होने पर इसे भाजपा की जीत बताया। कहा कि स्थानीय जनता को बेहद कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। भाजपा ने पहल किया और गोविंदपुर की जनता ने धैर्यपूर्वक भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया। परिणामस्वरूप दुर्गा पूजा से पूर्व स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क मिल पाएगी। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद एवं उपायुक्त के अलावे टाटा मोटर्स प्रबंधन के प्रति धन्यवाद जताया। उन्होंने आग्रह किया कि रेलवे फ़ाटक तक की सड़क को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब बनाया जाए ताकि गोविंदपुर की जनता की गम्भीर समस्या का समाधान संभव हो सके,जानकारी मिली है की टाटा मोटर्स सिर्फ आधी सड़क का निर्माण कराना चाहती है जबकि सबसे ज्यादा जरूरत जनता मार्किट क्षेत्र की है,भाजपा पूर्ण सड़क का निर्माण चाहती है।

