
जमशेदपुर।


टेल्को थानांतर्गत क्वार्टर नंबर के-2/80 के रहने वाली संजू देवी का शव गुरुवार की रात को फंदे से लटका मिला.शव को फंदे से लटका देख कर उसके पति पंकज कुमार भूमिज उसे उतार कर टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. संजू के शव को पुलिस ने अपने कब्जा में कर टाटा मोटर्स अस्पताल के शीतगृह में रख दिया है. शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा जायेगा. वहीं संजू के मायके पक्ष के लोगों ने इस घटना को हत्या बता रहे हैं. संजू के भाई हरविंद्र कुमार जायसवाल ने बहनोई पंकज ने गला दबा कर हत्या करने का अारोप लगाया है. इस संबंध में हरविंद्र ने टेल्को थाना को लिखित सूचना भी दी है. घटना गुरुवार की रात करीब आठ बजे की है.भाई ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व संजू ने पंकज से लव मैरेज शादी किया था. उसका एक बेटा और एक बेटी भी है. शराब पीने के बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था.

