
जमशेदपुर। विंटर फेस्ट-2018 के तहत अर्बन सर्विसेज (टाटा स्टील का सीएसआर विंग) 26 अक्टूबर को धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर ग्राउंड में मुशायरा-2018 का आयोजन करेगी। मुशायरा शाम को 5.30 बजे से आरंभ होगा। यह अर्बन सर्विसेज का वार्षिक कार्यक्रम है।
पिछले वर्ष इस कार्यक्रम में शहर के गजल और कविता प्रेमियों को मुन्नवर राणा, वसीम बरलवी, सुनील कुमार तंग जैसे नामचीन शायरों/कवियों को सुनने का अवसर मिला था। इस वर्ष भी उन्हें देश के प्रसिद्ध कवियों/शायरों को सुनने का मौका मिलेगा।
श्री विजय कुमार, आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल इस शाम के मुख्य अतिथि होंगे, जिसमें टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ-साथ कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे।
अर्बन सर्विसेज जमशेदपुर में कला और संस्कृति को प्रोत्साहन देने का काम करती है और स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती है। कवियों और लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए यह हर वर्ष मुशायरा का आयोजन करती है।
मुशायरा-2018 में हिस्सा लेने वाले कवियों/शायरों के नाम इस प्रकार हैं :-
क्रम नाम प्रस्तुति शहर राज्य
1 मुश्ताक अहजान गीत जमशेदपुर झारखंड
2 असर भागलपुरी भाषण जमशेदपुर झारखंड
3 तबन वस्ती भाषण जमशेदपुर झारखंड
4 शादाब आजमी गीत आजमगढ़ यूपी
5 सुशील साहिल भाषण गोड्डा झारखंड
6 प्रो. सैयद शमीम अहमदी मदनी भाषण जमशेदपुर झारखंड
7 असीम शाहनवाज शिबली एंकर कोलकाता पश्चिम बंगाल
8 नईम अख्तर गीत बुरहानपुर एमपी
9 नश्तर अमरोह्वी हास्य दिल्ली –
10 मुमताज नसीम गीत दिल्ली –
11 महेंद्र सिंह अश्क भाषण$गीत नजीबाबाद उत्तराखंड
12 कुंवर जावेद गीत कोटा राजस्थान
13 सुंदर मालेगांवी हास्य मालेगांव महाराष्ट्र
14 अल्ताफ जिया गीत मालेगांव महाराष्ट्र
15 राहत इंदौरी भाषण इंदौर एमपी



