
● पंडित जी के दर्शन सदैव हमारे लिए प्रेरणा बनें रहेंगे : सांसद
● पूंजिवाद व साम्यवादी व्यवस्था से हटकर एकात्ममानववाद की व्यवस्था पं. दीनदयाल की देन : मन्त्री सरयू
● अंत्योदय केंद्रित राजनीति का संकल्प लें कार्यकर्ता : दिनेश कुमार
● सामान्य राजनैतिक गतिविधियों के साथ-साथ लोकमत को परिष्कृत करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें कार्यकर्ता : राजेश शुक्ला
जमशेदपुर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही ‘एकात्म मानववाद’ एवं ‘अंत्योदय’ के विचारों पर आधारित राजनीतिक दर्शन से समाज को परिचय कराया था। देशहित में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं वसुधैव कुटुंबकम पर पंडितजी के विचारों, उनके जीवन, दर्शन, कृतित्वों एवं उनकी राजनीतिक यात्रा सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बनें रहेंगे। उक्त बातें जमशेदपुर सांसद विद्युत श्री वरण महतो ने साकची स्थित पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 102वें जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के निमित आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पंडितजी के दर्शन और कृतित्वों को हमें आत्मसात करने की ज़रुरत है। इससे भारतीय राजनीति में आये भटकाव को कम किया जा सकता है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अंत्योदय केंद्रित राजनीति का संकल्प दिलाया। मौके पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला में भी अपने विचार व्यक्त किये। कहा कि विचार व व्यवहार का साम्य ही एकात्म मानववाद हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के हृदय को झकझोरते हुए कहा कि वे सामान्य राजनैतिक गतिविधियों के साथ-साथ लोकमत को परिष्कृत करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पितृपुरुष को याद किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सांसद विद्युतवरण महतो,राजेश कुमार शुक्ला,दिनेश कुमार,मिथिलेस सिंह यादव,खेमलाल चौधरी,चंद्रशेखर मिश्रा,देवेंद्र सिंह,अजय श्रीवास्तव,हलधर नारायण साह,संजीव कुमार,पवन अग्रवाल,बारी मुर्मू,संदीप मिश्रा,अनिल मोदी,विमल जालान,राकेश सिंह,पुष्पा तिर्की,शिखाराय चौधरी,दीपक पारिख,परेश मुखी,अमरजीत सिंह राजा,नीरू सिंह,काजू सांडिल्य, आफताब सिद्दीकी,गोपाल जायसवाल,ज्योति अधिकारी,सीमा जायसवाल,नीलू झा,सीता सिंह,लक्की कौर,ध्रुव मिश्रा,संजय सिंह,दीपू सिंह,लक्ष्मी मिर्धा,समेत अन्य मौजूद थें। इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे साकची के जेल चौक स्थित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन में अवस्थित पंडितजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपाईयों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर अंत्योदय केंद्रित राजनीति का संकल्प लिया। इस दौरान विशेष रूप से सूबे के मंत्री श्री सरयू राय उपस्थित रहें। मौके पर श्री राय ने कहा की पं. दीनदयाल उपाध्याय ने पूंजिवाद व साम्यवादी व्यवस्था से हटकर एकात्ममानववाद की व्यवस्था की थी। देश में अन्त्योदय की विचारधारा को जमीनी स्तर पर लाना कोई आसान कार्य नहीं है। भाजपा सरकारें अन्त्योदय पंक्ति की अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का काम कर रही है। भाजपा में ही समाज के हर वर्ग का मान-सम्मान सुरक्षित है। इस दौरान मंत्री सरयू राय,दिनेश कुमार,मनोज सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा,कमलेश सिंह,मिथिलेश सिंह,खेमलाल चौधरी,चितरंजन वर्मा,रीता सिंह,पवन अग्रवाल,गुंजन यादव,विकास सिंह,हरेंद्र पांडेय, दीपक पारिख,विवेक पांडेय,आनंद झा,कमल किशोर,नित्यान्नद सिन्हा,दीनदयाल अंत्योदय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय समेत अन्य कार्यक्रता और गणमान्य लोग सैकड़ो की संख्या में मौजूद थें।

