
जमशेदपुर।


एम जी एम थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी में हत्या कर फेके गए दिलीप हेम्ब्रम हत्याकांड का पुलिस ने उदभेदन कर दिया। इस मामले में एम जी एम पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है। इनलोगो ने अपना जुर्म कबुल कर लिया है।बताया जाता है कि मृतक सहित पकड़े गए अरोपी तीनो दोस्त थे। और शराब के नशे में झगड़ा हो जाने के कारण उनलोगो ने मिलकर दिलीप हेम्ब्रम की हत्या कर दी।
इस सबंध में पटमदा डी एस पी कैलाश करमाली ने बताया कि बीते 5 अगस्त को मृतक दिलीप हेम्ब्रम.मिलन सिंह और लावे मार्डी तीनो मिलकर शऱाब पिया। शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दिलीप हेम्ब्रम के साथ मिलन सिंह और लावे मार्डी का विवाद हो गया। यही विवाद के कारण मिलन सिंह और लावे मार्डी दोनो ने मिलकर दिलीप हेम्ब्रम को जमकर पीटा। पिटने के बाद अधमरा अवस्था में पहाड़ से झरना में फेंक दिया। और वही झरना से बहता हुआ दिलीप हेम्ब्रम का शव स्वर्णरेखा नदी के किनारे पहुंचा। जिसे स्थानिय लोगो की सुचना पर पुलिस ने बरामद किया था।
उल्लेखनीय है कि बीते 11 अगस्त को पटमदा के स्वर्णरेखा नदी मे पुलिस ने एक युवक को शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान घाटशिला के गालूडीह थाना क्षेत्र के कासीडंगा रहने वाले दिलीप हेम्ब्रम के रहने वाले की रुप में की गई। जानकारी मिली कि यह लड़का अपने घर से विगत विगत 5 अगस्त से लापता था।

