
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया, पूर्व सीएम ने दिए कई सुझा


कार्यकार्ताओं के हित में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं महानगर भाजपा की भूमिका प्रशंसनी
विमर्श बैठक में जिला पदाधिकारियों समेत घोड़ाबांधा मण्डल के सदस्य रहें मौजूद
जमशेदपुर।
पिछले दिनों घोड़ाबांधा के राजा बस्ती पहाड़ी इलाके में गौ-तस्करी रोकने के लिए हुई पुलिसिया कार्यवाई के बाद झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके घरों की महिलाओं के संग किये गए मारपीट और अभद्रता मामले के निमित जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिला पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा से उनके घोड़ाबांधा स्थित आवासीय कार्यालय में मिलें। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पूरे घटनाक्रम का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में महानगर भाजपा द्वारा उठाये गए कदमों से अवगत कराया। इन घटना से संबंधित साक्ष्यों और विभिन्न दस्तावेजों को भी पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा के समक्ष प्रस्तुत करते हुए आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन देने को कहा। श्री मुंडा ने दस्तावेजों के गहन अध्ययन और पूरी घटनाक्रम को जानने के बाद कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चाएँ की तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रतिष्ठा और सम्मान को संरक्षित रखने के आशय से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में महानगर भाजपा द्वारा उठाये गए कदमों को प्रशंसनीय बताया। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया, उन्होंने मामले के शिकायतकर्ता आशिष पॉल से भी इस आशय की पूरी जानकारियां ली। इस दौरान घोड़ाबांधा मण्डल के अध्यक्ष जितेंद्र राय के अलावे मण्डल के अन्य सदस्यों ने भी मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में समन्वयपूर्वक कार्य करने को कहा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, बारी मुर्मू , जिला मंत्री राकेश सिंह, शिखा राय चौधरी, जिला प्रवक्ता अंकित आनंद,भाजपा नेता रूपेश कातियार, अनुसूचित जनजाति मोर्चाध्यक्ष काजू शांडिल्य, पूर्व जिला पार्षद गणेश सोलंकी, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रतन महतो,विनाननंद सिरका,संतोष सांडिल्य,प्रकाश कोया समेत घोड़ाबांधा मण्डल के अध्यक्ष जितेन्द्र राय, आशिष पॉल, नीरज शर्मा, किशोर कुमार, योगेश्वर गोराई, दीपक महतो, विनोद प्रसाद, उज्ज्वल साहू समेत अन्य मौजूद थें।

