

डिप्टी कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताये भीम एप के फायदे , दिया तकनीकी मार्गदर्शन
पहले दिन के शिविर में 18 ग्रामीणों ने भीम एप को मौके पर ही किया डाउनलोड
जमशेदपुर।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के उप समाहर्ता संजय कुमार ने शनिवार को पोटका प्रखंड के नुआग्राम पहुँचकर ‘‘भीम‘‘ एप के फायदे और इसे डाउनलोड करने की प्रविधि को बताने के लिए शिविर लगाया। उक्त भीम एप के आधिकारिक लॉन्चिंग के पहले ही दिन आयोजित इस ग्राम्य शिविर में मौके पर ही 18 ग्रामीणों ने एप को डाउनलोड किया। सरकारी स्तर पर लॉन्च किये गए इस बहुद्देशीय मोबाईल बैंकिंग एप की खूबियां जानकर ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। समुचित प्रशिक्षण के बाद गांव के एक युवा मनोज मोदी ने मौके पर ही एप से अपना मोबाइल और एसबीआई का खाता जोड़कर पैसों का हस्तांतरण करके भी संजय कुमार को दिखाया ,इतना ही नहीं मनोज ने अपनी बहिन सीमा मोदी तथा अन्य को भी मोबाइल पर एप डाउनलोड करने में मदद की। एक अन्य ग्रामीण प्रशांत दे ने भी मौके पर उक्त एप की मदद से अपना बैलैंस पता किया। उक्त के अलावा पंसस उर्मिला सामड , मुखिया सावित्री सरदार , डा जयंत दे ,राहुल दे ,जवाहर लाल, विकास दे,संजय सरदार ,शिशिर दास मंडल , राजकुमार नंदी आदि समेत डेढ़ दर्जन ग्रामीणों ने एप डाउनलोड किया।
डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री की ओर से लांच इस मोबाइल ऐप का पूरा नाम ‘‘भारत इंटरफेस फॉर मनी‘‘ है। इस पेमेंट सिस्टम के जरिए लोग डिजिटल तरीके से पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा ये भी है कि इसमें यूजर्स को बैंक अकाउंट नंबर और कोड जैसी लंबी डिटेल्स डालने की जरूरत नहीं होगी। इससे पैसे भेजने के लिए उपयोग कर्ता को सिर्फ एक बार अपना बैंक अकाउंट नंबर रजिस्टर करना होगा और एक पिनकोड जनरेट करना होगा। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर ही पेमेंट एड्रेस होगा। हर बार अकाउंट नंबर डालने की जरूरत नहीं होगी। इंटरनेट नहीं होने पर फोन से कोड ’99रु डायल करके भी इस ऐप को ऑपरेट किया जा सकता है। ये बिना इंटरनेट के भी काम करेगा। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी को सपोर्ट करेगा। इस एप के जरिये अधिकतम दस हजार तक का लेनदेन एक बार में किया जा सकता है। दुकानदारों के लिए यह एप और भी अधिक यूजर फ्रेंडली है, दुकानदार बंधू इस एप से आधार इनपुट डिवाइस जोड़कर ग्राहकों के अगूंठा प्रिंट की मदद मात्र से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
डाउनलोड करने के लिए
बताया कि गूगल प्लेस्टोर में ठभ्प्ड खोज कर इस ऐप को दो मिनट से कम समय में डाउनलोड किया जा सकता है.
मौजूद थे रू
इस अवसर पर जूड़ी पंछायात की मुखिया, पं स सदस्य, उत्पल मंडल ,विकास नंदी , विकास सरदार , विवेक नंदी , तरुण कुमार डे सहित गांव के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि नुआग्राम के ग्रामीणों ने सरकारी स्तर पर कैशलेस अभियान चलाये जाने से एक हफ्ते पूर्व ही कैशलेस लेनदेन आरम्भ करके राज्य में महत्वपूर्ण पहल की थी।

