
जमशेदपुर।


भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चाध्यक्ष काजु शांडिल के घर पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने दोपहर का भोजन ग्रहण किया । भोजन में प्राचीन परंपरागत तरीके से पत्ते पर रोटी भात,दाल, पटल-कटहल की सब्जी,भिंडी की भुजिया,बैंगन भाजा, सलाद, रायता एवं चटनी परोसे गए। भोजन ग्रहण करने वालों में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के अलावे जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, बीस सूत्री क्रियांवयन समिति के राज्य स्तरीय सदस्य संजीव सिंह,समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश साव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,जिला मंत्री राकेश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद समेत अन्य मौजूद थें। एक केन्द्रीय मंत्री के द्वारा साधारण से कार्यकर्ता के घर मे जमीन पर बैठ कर खाना खाना यहां के राजनितीक गलियारो मे चर्चा का विषय बना रहा।

