
जमशेदपुर।


रविवार की रात शहर के बीचो बीच कालीबाड़ी के पास रखे जुस्को के डस्टबीन मे हुए बम विस्फोट के मामले जांच के लिए दिल्ली से एन आई ए की टीम शहर पहुंची। टीम घटना स्थल जाकर जायजा लिया और पुरी छानबीन की।इसके अलावा आस पासके लोगो से बातचीत भी की ।विस्फोट वाले स्थल पर जाकर कई नमुना को इकट्ठा किया । जांच के दौरान मंदिर के छत से स्टील का टुकड़ा मिला।टीम उसे भी जब्त कर अपने साथ ले गई।
एस टी एफ के अधिकारी गणेश पान ने बताया कि अगर यह विस्फोट भीड़ भाड वाले ईलाके से होता तो काफी जान माल की क्षती होती । उन्होने कहा कि अभी तक के जांच से यही पता चला है कि इस बम का उपयोग झाऱंखंड मे पहली बार किया गया है।पहले कही भी इस प्रकार का बम का इस्तेमाल नही हुआ हैं। उन्होने विस्फोट मे किस प्रकार का बारुद का इस्तेमाल किया गया के सवाल पर कुछ भी बताने से इनकार किया। उन्होने कहा कि पुरे मामले की जांच चल रही हैं।
इस सदर्भ डी एस पी ( पी सी आर ) जेसिता केरकट्टा ने बताया कि दिल्ली से दो सदस्यीय एन आई ए की टीम के घटना स्थल का दौरा किया । जांच के दौरान दोनो अधिकारीयो ने घटना स्थल पर जाकर काफी बारिकीयो से जांच की । इसके अलावे काली बाडी मंदिर जा कर मंदिर के दो अलग अलग पुजारी संजय अधिकारी और मोहन मिश्रा से घटना की पुरी जानकारी ली ।
गौरतलब है कि रविवार की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी के पास ऱखे जुस्को के डस्टबीन मे अचानक बम फटने से डस्टबीन के परखच्चे उड़ गए।विस्फोट की आवाज काफी दुर तक सुनाई दी।घटना स्थल के 200 मीटर की दुरी पर आर्मी कैंप और उपायूक्त और एस एस पी का आवास है।बम विस्फोट की घटना के पुरा शहर सनसनी फैल गई थी।

