
जमशेदपुर।


पुलिस सब-इंस्पेक्टर पद के लिए कल 25 अगस्त से शुरू हो रही प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनज़र मानगो बस स्टैंड परिसर पहुंचकर दंडाधिकारी संजय कुमार ने पुलिस उपाधीक्षक केएन मिश्रा के साथ जायजा लिया। उक्त परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में कुल 5 परीक्षा केंद्र है जिनमे जमशेदपुर से बाहर के अभ्यर्थी भी सम्मिलित होंगे। कल परीक्षा देने के लिए आज शाम बस द्वारा मानगो बस स्टैंड पहुंच रहे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं हो रही वस्तुतः यही जानने के लिए दोनों अधिकारी बस स्टैंड पहुंचे थे। इस मौके पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी भी मौजूद थे।

