जमशेदपुर ।
मुसलमानो ने इस कुर्बानी के इस त्योहार की तैयारी अंतिम चरण पर है।शहर के आम बागन मस्जिद के करीब हर साल लगने वाला बकरों का बाजार सज हुआ है।यहां पर इस बाजार में एक से बढकर एक बकरे आए है। यही नही इस बार भी बकरे फिल्म के हस्तियों के नाम पर ज्यादा बिक रहे है। यहां सलमान नामक बकरा 1,10,000 हजार रुपये में बिका। बकरे आमिर को 75,000 हजार रुपये में खरीदा गया। ये दोनों बकरे बाजार में बिकने के लिए पंजाब से आए थे। वही पुराने जमाने के मशहुर विलेन प्राण के नाम से एक बकरा है जिसकी कीमत करीब 45 हजार है। इस बार बकरों की कीमत आसमान पर है। जो बकरे पिछले साल आठ हजार या नौ हजार रुपये में मिल गए थे। इस साल, 12 हजार और 13 हजार से कम में नहीं मिल रहे हैं। बड़े बकरों की कीमत 20 हजार रुपये से ज्यादा है। बकरे शानदार हैं।
फिल्म हस्ती नाम रखने पर अच्छा दाम मिलता है
पंजाब से बकरे लेकर बेचने शहर पहुंचे राजु ने बताया कि उसने अपने बकरे का नाम सलमान रखा है । उसने बताया कि वो हर साल बकरे पालते हैं और बकरीद पर इसकी अच्छी कीमत वसूल करते हैं। उसने बताया कि किसी मशहूर हस्ती के नाम पर नाम रखने से बकरे की कीमत बढ़ जाती है।र मुंह मांगी कीमत भी मिल जाती है।वही अंमीर के नाम से रखे अपने बकरे का नाम रखने वाले सुनील की यही कहना है।


