
जमशेदपुर।
जिला पुलिस ने एक लाख की ईनामी अपराधी मनोज सरकार को खड़गपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ पुलिस ने उसके तीन सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी के पास से 48 सेट मोबाईल , 2 देशी कट्टा. दो जिंदा कारतुस और एक बजाज का प्लाटेनि बाईक को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मनोज सरकार चक्रधरपुर मे होने वाले रेलवे के ठेका को मैनेज काम करता था। मनोज सरकार जमशेदपुर के रेलवे ठकेदार विजय पाण्डेय और चक्रध्धपुर के रेलवे ठेकेदार वलराम सिहं के हत्या का आरोपी है।इसके अलावे इस परा ओड़ीसा के क्योझार मे व्यवासाई पटेल महतो की हत्या का आरोप है। और उस मामले मे वह फरार है। इसके जमशेदपुर और सरायकेला जिलो मे इनके खिलाफ मामले का मामला दर्ज है।
इस सर्दभ में एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने कहा कि 9 जुन 2015 को बर्मा माईंस थाना क्षेत्र मे रेलवे के ठेके दार विजय पाण्डेय को अपराधियो के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिया गया था। उक्त हत्या मे शामिल अभियुक्त मनोज सरकार एवं टीटु शर्मा , मोहन राव. परवेज आलम का नाम आया था। पूर्व मे अपराधकर्मी टिटु शर्मा को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत मे भेज दिया गया है। लेकिन उसी मामले मे अपराधकर्मी मनोज सरकार फरार रहने के कारण उस पर एक लाख का ईनाम रखा गया था।
उन्होने कहा कि उसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधकर्मी मनोज सरकार पश्चिन बंगाल के खड़गपुर मे छुपा हुआ है। उसी सुचना के आधार पर डी एस पी ( लॉ एण्ड आर्डर) विमल कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर खड़गपुर भेजा गया। और उसी सुचना के आधार पर पुलिस ने एख फ्लैट मे छापामारी की गई तो वहां से मनोज सरकार और डोमनिक संगसंग को गिरफ्तार किया गया । उन लोगो से पुछताच पर अधीर प्रधान और हरि महतो को गिरफ्तार किया गया। जाच के दौरान पकड़े गए अपराधी के पास से 48 सेट मोबाईल , 2 देशी कट्टा. दो जिंदा कारतुस और एक बजाज का प्लाटेनि बाईक को बरामद किया है।


