
● भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव एवं पूर्ब जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह के रिश्तेदार के बीच मारपीट मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष करा रहें समझौता
● उलीडीह थाना प्रभारी पर कार्यवाई की माँग
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव तथा भाजपा के पूर्ब जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह के रिश्तेदारों के बीच मंगलवार रात मारपीट के मामले में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार समझौता कराने का प्रयास कर रहें है। बुधवार सुबह पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर मिश्रा द्वारा दूरभाष पर जानकारी मिलने के उपरांत से ही भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार इस मामले में सक्रिय हैं। उन्होंने सुबह से ही दोनों पक्षों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और अपने स्तर से मामले में हस्तक्षेप कर समन्वय बनाकर समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सुबह सर्वप्रथम संजीव सिंह तथा उनके रिश्तेदारों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद दोपहर 1 बजे टीएमएच पहुँचकर पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव का भी कुशलक्षेम जाना और घटनाक्रम की जानकारी ली। इस प्रकरण पर श्री दिनेश कुमार ने कहा कि मामले में दोनों पक्षों से मिलकर पार्टी स्तर पर ही समन्वयपूर्वक समझौते का प्रयास हो रहा है। उन्होंने इस मामले में उलीडीह थाना प्रभारी के रवैये पर अचरज ज़ाहिर किया। कहा कि उनके व्यवहार और रवैये से वे हतप्रभ हैं। इसकी शिकायत वरीय आरक्षी अधीक्षक से भी दुर्भाष के माध्यम से जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार द्वारा की गयी है,पूर्ब में भी कई लोगो से थाना प्रभारी के संबंध में लगातार शिकायते मिल रही है जिलाध्यक्ष ने माँग किया है कि कल (गुरुवार) पूर्वाह्न 12 बजे तक यदि उलीडीह थाना प्रभारी पर कार्यवाई नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलेंगे। जिलाध्यक्ष के शिकायत के बाद एसएसपी ने उलीडीह थाना प्रभारी पर जाँच का आदेश दिया है। उन्होंने पटमदा के डीएसपी विजय महतो को जाँच जिम्मा दिया है।

