
जमशेदपुर।


उपायुक्त और वरीय आरक्षी अधीक्षक के नेतृत्व में जिला प्रशासन की पूरी टीम द्वारा आज छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
दोमुहानी छठ घाट के निरीक्षण के दौरान नव निर्मित घाट की सीढ़ियों की दशा देख कर उपायुक्त ने असंतोष जताया। उपायुक्त अमित कुमार ने संवेदक को नोटिस करने का निर्देश विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को दिया। वहीं स्वर्णरेखा घाट की निरीक्षण करते हुए घाट की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी उपायुक्त द्वारा जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को दिया गया।
स्वर्णरेखा गांधी घाट के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी राजेंद्र गुप्ता को निदेश दिया कि ज्यादा से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को नियोजित किया जाये।
बारीडीह छठ घाट को आदर्श छठ घाट बनाने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।
पत्रकारों से बातचीत के क्रम उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी छठ घाट का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जला प्रशासन का यह प्रयास है की छठ व्रतधारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। भगवान भास्कर की आराधना स्वच्छ और सुंदर वातावरण में करें। उपायुक्त ने बताया कि सभी छठ घाट पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी। सहायता केन्द्र के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। चेंजिंग रूम की व्यवस्था अलग से की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा जमशदेपुर के 6 घाटों का सौंदर्यीकरण किया गया है। बारीडीह छठ घाट का जिला प्रशासन द्वारा कायाकल्प किया जा चुका है। छठ घाटों पर सूचना पट्ट के साथ ही पुलिस के जवान भी लोगों को बताने के लिए तैनात रहेंगे। सुरक्षा के सारे इंतजाम किए जाएंगे। बड़ी संख्या में गोताखोरों की तैनाती की जाएगी।
आज के छठ घाट निरिक्षण में एडीएम लाॅ एण्ड आॅडर, डी एस पी सी0सी0आर, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी, एमएनएसी, जुगसलाई नगर पालिका, जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
———————————–

