
जमशेदपुर।


स्वच्छता ही सेवा 2018 के तहत आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र अंतर्गत अर्बन स्लम एरिया छाया नगर में विशेष हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन उपायुक्त अमित कुमार ने किया।इस हेल्थ कैम्प में 207लोगो की जांच कर उन्हें दवा के साथ स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। कैम्प में उपस्थित लोगों को आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के बारे में भी बताया गया।उल्लेखनीय है कि 23 सितम्बर को प्रधानमंत्री द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की शुरूआत झारखण्ड की धरती से किया जाएगा।वहीं 15 सितंबर से 2 अक्टुबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा 2018 अभियान विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई किया जा रहा है,साथ ही स्लम एरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैम्प का लगातार आयोजन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में आज छाया नगर में हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।

