
जमशेदपुर ।


टाटा मुख्य अस्पताल में मरीज के मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। हंगामा बढता देख प्रबंधन ने इसकी सुचना स्थानिय पुलिस को दी । उसके बाद स्थानिय पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले को शांत करवाया ।
बताया जाता है कि युवक गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नांदा बस्ती के आनंद नगर का रहने वाला युवक प्रीतम तबीयत खराब होने की पर तीन दिन पूर्व टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती हुआ था । शनिवार को सुबह के वक़्त उसकी मौत हो गई।
युवक के पिता संतोष श्रीवास्तव ने इसका आरोप अस्पताल प्रबंधन पर लगाते हुए कहा है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही उनके पुत्र की जान गई है। इसको लेकर परिजनों द्वारा शनिवार की सुबह अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया गया मौके पर पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत करवाया गया फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

