
जमशेदपुर।


झारखंड विकास मोर्चा के तत्वाधान में आज काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान में भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री देश के लोकप्रिय नेता श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के निधन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।
श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने कहा स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई एक दल के नेता नहीं थे बल्कि वे सर्वमान्य नेता इस भारत के थे जो विरले ही इस धरती में जन्म लेते हैं सदन के अंदर हूं या सदन के बाहर स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई सबको दिल जीत लेते थे लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा कैसे कायम हो देश उन्नति के प्रगति मार्ग पर मिलजुल कर के कैसे बढ़े स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई बखूबी निभाते थे जब भी देश में संकट हुआ कभी विपक्ष की भूमिका में नहीं थे जो भी सत्ता पक्ष में थे उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हो जाते थे। चाहे वामपंथी विचारधारा हो चाहे उनको कोई मानने वाला नहीं वह अपने वक्ता के कारण सबके दिलों में राज करते थे ।कबि हृदय अटल जी साफ दिल के इंसान थे। हिंदुस्तान की धरती ने एक युगपुरुष को खो दिया है जो केवल देश के ही नहीं बल्कि विश्व में अपनी वककपुट्ता के कारण लोहा मनवा लेते थे आज उनकी श्रद्धांजलि सभा हर दल के लोग कर रहे हैं हम लोगों ने एक राजनीतिक गुरु को खो दिया ईश्वर से प्रार्थना है जैसे महापुरुष पुणे हमारे हिंदुस्तान में पैदा हो और भारत की बागडोर को संभाले ।
श्रद्धांजलि सभा में सभी हमारे नेता और कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उसके बाद 2 मिनट का मौन व्रत रखें ।
श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी और इस कार्यक्रम में भाग लिया

