जमशेदपुर।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 478वां नेत्र शिविर रोटेरियन श्री रज्जो सिंह-श्रीमती किरण सिंह के द्वारा रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के संयोजन में 2 से 4 सितम्बर तक आयोजित किया जायेगा। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी की अध्यक्ष श्रीमती अल्पा पारिख के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसाईटी के साथ वर्ष 2017-18 में 14 नेत्र शिविरों के आयोजन की तिथियां निर्धारित की गयी है, जिस कड़ी में यह दूसरा नेत्र शिविर आयोजित होगा, जिसमें बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 2 सितम्बर को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया जायेगा तथा उनका ऑपरेशन रविवार को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में 3 सितम्बर रविवार को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. सुशील बाजोरिया, डॉ. पूनम सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की जायेगी। शिविर के अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहेंगे।


