चक्रधरपुर।
रविवार को शाम में रेलवे इलाके के टेटलीपाड़ा बस्ती में बीजेपी नेता व जेडआरयूसीसी के सदस्य संजय मिश्रा की अध्क्षयता में स्थानीय लोगो की बैठक हुई जिसमें सांसद प्रतिनिधि गणेश तांती व नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष परविंदर सिंह चौहान भी मौजूद थे।
बैठक में रेल के द्वारा बरसात के दिनों में तेतलि पाड़ा समेत अन्य बस्तियों में लोगो के मकान तोड़ने के लिए नोटिस देने को लेकर चर्चा की गई।इस अवसर पर बीजेपी नेता सह जेडआरयूसीसी के सदस्य संजय मिश्रा ने लोगो को आश्वास्त करते हुए कहा कि लोगों का मकान किसी भी हालात में टूटने नही दिया जाएगा। इसको लेकर बीजेपी गंभीर है।ऐसे भी राज्य की रघुवर सरकार की घोषणा है पहले पुनर्वास फिर विस्थापन ऐसे भी जिन बस्तियों को रेल हटाने की बात कर रही है उन इलाके में वर्तमान कोई भी बड़ी योजना उतारने की योजना नही है ऐसे हालात में गरीबो को किसी भी हालत में उजड़ने नही दिया जाएगा।रेल के जो भी अधिकारी इस तरह की योजना बनाये है उसके खिलाफ लोगो के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।
श्री मिश्रा ने कहा कि आगामी 16 अगस्त को सांसद लक्ष्मण गिलुआ जी मण्डल रेल प्रबंधक से मिलेंगे उस दिन इस मामले को भी प्रमुखता के साथ रखा जाएगा।


