
500 से भी अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता जिला से भाग लेंगे
चाईबासा।
9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस व अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस की ओर से झारखण्ड विधानसभा घेराव कार्यक्रम के लिए ज़िला में तैयारी पूर्ण कर ली गई।पश्चिम सिंहभूम जिला के पाँच विधानसभा क्षेत्र से एक-एक बड़ी बस यानी जिला से पाँच बड़ी बस और दर्जनों छोटी गाड़ी में 500 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ता झारखण्ड विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करेंगें।ज़िला के समस्त पदाधिकारीगण,प्रखंड अध्यक्षगण,नगर अध्यक्षगण,प्रकोस्ट-विभाग संगठन के अध्यक्ष,चेयरमैन द्वारा समर्पित 18 ब्लॉक और दो नगर की सूची के आधार पर मंगलवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा ।विदित हो कि आज से ही झारखण्ड विधानसभा का सत्र चलने वाला है।चालू विधानसभा सत्र के दौरान सी.एन.टी/एस.पी.टी एक्ट में किसी भी तरह का संशोधन के खिलाफ,राज्य में दिनों-दिन गिरती कानून व्यवस्था जिससे अनियंत्रित भीड़ द्वारा निर्दोष जनता की हत्या के खिलाफ और आर्थिक तंगी के कारण किसानों की आत्महत्या करने के खिलाफ विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित है। प्रेस वार्ता में जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी त्रिशानु राय , किसान खेत मजदूर संगठन चेयरमैन जोसफ पुरती , क्रीड़ा प्रकोष्ट चेयरमैन सुरा लागुरी , प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र बानरा , कार्यालय सचिव शैली शैलेन्द्र सिंकु , युवा नेता सह अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा , भगवान देवगम , मिल्टन सुण्डी , सुशील कुमार दास व अन्य उपस्तिथ थे ।

