
चाईबासा:- जिला प्रशासन अवैध पटाखा के बिक्री की रोकथाम लेकर काफी गंभीर है।वहीं मंगलवार की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी परितोष कुमार ठाकुर ने सदर थाना अंतर्गत न्यू कॉलोनी के एक आवास में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से पटाखों के जख्मों को बरामद किया ।मौके पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडे मौजूद थे। इस सिलसिले में पुलिस ने मौके से एक युवक बृजेश कुमार साह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।है।



